Loading...

जमीन पर लकड़ियां रखने से रोका तो की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita 13 Jun 2024 Edited 15 Mar 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के शाहतलाई पुलिस थाना क्षेत्र के तहत नध्यार में एक व्यक्ति को अपने पड़ोसी को अपनी जमीन पर लकड़ियां रखने से रोकना महंगा पड़ा। आरोपियों ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की।

पुलिस में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता केवल कृष्ण निवासी नध्यार तहसील झंडूता ने बताया कि मंगलवार को उसके पड़ोस में रहने वाले दो भाई उसकी जमीन पर लकड़ियां रख रहे थे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उसकी डंडे से पिटाई की।

उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसकी पत्नी छुड़ाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ भी डंडे से मारपीट की। इससे उसकी पत्नी के सिर, टांग व दांत में चोट लगी। उधर, पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।