Loading...

जमीन विवाद को लेकर भाई-भाभी ने बहन से की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita • 13 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत भिंडला में जमीन विवाद को लेकर बहन ने भाई-भाभी पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल महिला क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भाई व भाभी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बाली ठाकुर निवासी भिंडला का कहना है कि वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान उसके बड़े भाई मनोहर लाल व उसकी पत्नी सुमन कुमारी ने जमीन को लेकर गाली गलोच व लड़ाई-झगड़ा करने लग पड़े।

जब ऐसा करने से रोका, तो डडों व हुरों मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में घायल बाली ठाकुर को 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर व्यक्ति व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।