जम्बूखाला में दर्दनाक हादसा: नहाने उतरे पांच बच्चों में दो की डूबने से मौत, तीन को पुलिस ने बचाया
हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन
पांवटा साहिब : जम्बूखाला में रविवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब नहाने गए पांच बच्चे अचानक गहरे पानी में फंस गए। हादसे में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को पांच बच्चे जम्बूखाला में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय अचानक एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा बच्चा भी पानी में चला गया और दोनों डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना पुरुवाला की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
मृतकों की पहचान जबीर (9) पुत्र अनवर निवासी गाजीपुर, उत्तर प्रदेश तथा सत्यम (8) पुत्र सिकंदर निवासी समस्तीपुर, बिहार, हाल किरायेदार निहालगढ़ के रूप में हुई है। वहीं रोहित (8-9), सिद्धार्थ और अंकुर (8-9) को पुलिस व स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकालकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

मृतकों की पहचान जबीर (9) पुत्र अनवर निवासी गाजीपुर, उत्तर प्रदेश तथा सत्यम (8) पुत्र सिकंदर निवासी समस्तीपुर, बिहार, हाल किरायेदार निहालगढ़ के रूप में हुई है। वहीं रोहित (8-9), सिद्धार्थ और अंकुर (8-9) को पुलिस व स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकालकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया
सत्यम के पानी में लापता होने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से जम्बूखाला में उसकी तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब भेजे गए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ पांवटा साहिब भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीम को आगामी कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।