शिमला
जम्मू-कश्मीर में फंसे हिमाचली छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार सक्रिय, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर, विशेष रूप से श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हिमाचली छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मामले में तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
103 छात्र वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में
केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि वर्तमान में लगभग 103 हिमाचली छात्र जम्मू-कश्मीर में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। भारत-पाक तनाव के मद्देनजर छात्रों के परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं और बच्चों की तत्काल वापसी की मांग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री का आश्वासन
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा और कुशलता राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने मुख्य सचिव को तुरंत प्रभाव से जम्मू-कश्मीर सरकार से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





