Loading...

जम्मू-कश्मीर में फंसे 40 हिमाचली छात्र आज सकुशल घर लौटेंगे मुख्यमंत्री के त्वरित कदमों के लिए उपमुख्य सचेतक ने जताया आभार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 May 2025 • 1 Min Read

कांगड़ा

जम्मू-कश्मीर में शिक्षा ग्रहण कर रहे 40 हिमाचली छात्रों को सुरक्षित वापिस लाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है यह जानकारी उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हस्तक्षेप के बाद यह सभी छात्र शनिवार शाम जम्मू पहुंच गए हैं और रविवार सुबह तक उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा

छात्रों की सूची और जिलेवार विवरण
कांगड़ा जिले के 17 छात्र
मंडी के चार छात्र
हमीरपुर के पांच छात्र
सिरमौर के चार छात्र
कुल्लू से एक छात्र
लाहौल से एक छात्र
ऊना से एक छात्र
बिलासपुर से दो छात्र
सोलन से दो छात्र

सीएम के त्वरित कदमों के लिए जताया आभार

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्होंने इन छात्रों के अभिभावकों की चिंता से अवगत कराया मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाए पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया

एचआरटीसी बस से होगी वापसी

सभी छात्रों को एचआरटीसी की बस नंबर एचपी-38एच-1295 के माध्यम से हिमाचल लाया जा रहा है इस बस के कंडक्टर जतिन (मोबाइल नंबर 9906816445) हैं जो छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेंगे