Loading...

जयमंती हत्याकांड : जमीन-जायदाद के लालच में बेटे ने माँ की हत्या, पुलिस ने बरामद किए सबूत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Aug 2025 • 1 Min Read

सिरमौर जिले के पच्छाद में 51 वर्षीय महिला जयमंती की हत्या का मामला जमीन-जायदाद विवाद से जुड़ा पाया गया। पुलिस ने आरोपी बेटे की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रस्सी, कस्सी और कपड़े बरामद कर लिए हैं।

नाहन

जाँच में सामने आया पूरा घटनाक्रम
पुलिस की गहन पड़ताल में पता चला कि आरोपी पुष्प कुमार ने पहले माँ से मारपीट की और फिर रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या की। इसके बाद शव को पास के जंगल में दफना दिया गया।

पुलिस हिरासत और अदालत पेशी
आरोपी की चार दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो चुकी है। अब शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

जमीन के लिए दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह संपत्ति को लेकर विवाद था। आरोपी पहले भी माता-पिता से मारपीट के मामलों में शामिल रहा है।

परिवार की गवाही से खुला राज़
पति के निधन के बाद जयमंती मायके चली गई थीं, लेकिन हाल ही में घर लौटीं। उनकी बेटी धनवंती देवी ने ही पुलिस को भाई पर हत्या का शक जताया, जिसके बाद पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

फॉरेंसिक टीम की पड़ताल जारी
जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जाँच जारी है।