जयसिंहपुर के अभिषेक शर्मा भारतीय सेना बने लेफ्टिनेंट
HNN/कांगड़ा
कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर के अभिषेक शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। अभिषेक शर्मा की इस उपलब्धि से परिवार में ख़ुशी का माहौल है। अभिषेक शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
अभिषेक की 12वीं तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल ममून कैंट में हुई है। उसके उपरांत अभिषेक ने एनआईटी हमीरपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। आईएमए देहरादून में एक वर्ष की ट्रेनिंग के उपरांत शनिवार को हुई पासिंग आऊट परेड के बाद अब अभिषेक कुमाऊं रैजीमैंट में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल होंगे।
अभिषेक शर्मा के पिता विजेश शर्मा भी भारतीय सेना में बतौर सूबेदार कार्यरत हैं जबकि उनके दादा भी सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार की यह तीसरी पीढ़ी है जो देश की सेवा में जुटी हुई है। अभिषेक की मां संतोष शर्मा गृहिणी हैं।
