जवाली के अकृत धनोआ ने नीट परीक्षा में प्राप्त किए 663 अंक
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के अकृत धनोवा ने नीट की परीक्षा में 663 अंक प्राप्त किए हैं। अकृत धनोवा पुत्र बलकार सिंह उपमंडल जवाली गांव भलाड़ के रहने वाले है। अकृत धनोवा ने सोशल मीडिया से दूर रहकर इंटरनेट का उपयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए किया।
अकृत धनोआ ने बिना कोचिंग के नीट परीक्षा पास की है। वह रोजाना आठ से नौ घंटे अपनी बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई के साथ तैयारी की है। दिन रात की इस मेहनत के बूते उसने यह मुकाम हासिल किया है।
अकृत धनोवा ने कहा कि उसकी इस सफलता में उनके माता-पिता और शिक्षकों का सहयोग है। उन्होंने हमेशा उसे आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।
