जवाली पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 50 वाहनों के किए चालान
HNN/ काँगड़ा
जिला काँगड़ा की जवाली पुलिस ने अवाली, कैहरियां, ढन में यातायात नियमों को ताक पर रखकर कानून का उल्लंघन करने वाले बिगड़ैल वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए 50 वाहनों के चालान किए।
डीएसपी जवाली वीरी सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुग्रीव सिंह, अरुण कुमार लाइंस हेड कांस्टेबल, केवल सिंह हेड कांस्टेबल, मदन सिंह हैड कांस्टेबल, दिलवर, लक्ष्मी ने विभिन्न जगहों पर नाका लगाकर कानून का उल्लंघन करने वाले दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही की।
डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने कहा कि यातायात नियमों में ट्रिपल राइडिंग, बिना लाइसेंस, बिना वैलेट बिना हेलमेट वालों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालो को किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कार्यवाही भविष्य भी जारी रहेगी।
