लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में शिक्षा में कला कार्यशाला का शुभारंभ

Ankita | 22 अगस्त 2023 at 3:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लोक संस्कृति हमें अपनी मिट्टी से जोड़े रखती है- एस. के. तिवारी

HNN/ नाहन

शिक्षा में कला कार्यशाला का शुभारंभ जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में प्राचार्य एस. के. तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्य स्रोत व्यक्ति व उनके सहयोगियों का स्वागत करते हुए कहा कि एक माह तक चलने वाली ‘‘शिक्षा में कला’’ कार्यशाला छात्रों को लोक संस्कृति के संरक्षण के प्रति जागरूक करना व लोक संस्कृति की विभिन्न जानकारियों से बच्चों का ज्ञान वर्धन करना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति हमें अपनी मिट्टी से जोड़े रखने के लिए प्रेरित करती है और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत बहुत ही समृद्ध है और इसे संजोए रखना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों से कार्यशाला में बढ़-चढ़कर भाग् लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य स्रोत व्यक्ति एवं प्रख्यात संस्कृत कर्मी कुलदीप गुलेरिया ने कहा कि एक महीने तक चलने वाली ‘‘शिक्षा में कला’’ कार्यशाला में छात्रों को मुख्यतः सिरमौरी नाटी के अतिरिक्त मंडी जनपद का प्रधान लोक नृत्य लुडडी, कांगड़ा का झमाकड़ा इत्यादि का प्रशिक्षण देने के साथ लोक संस्कृति के विभिन्न पहलुओं से रू-ब-रू करवाया जाएगा।

उन्होंने छात्रों को जागरूकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आज के बदलते परिवेश और पाश्चात्य संस्कृति के लिए युवाओं का आकर्षण, ग्लैमर के साथ मोबाइल संस्कृति ने लोक संस्कृति को लुप्त होने की कगार पर पहुंचा दिया है। ऐसे समय में लोक संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कला क्षेत्र आज एक उद्योग बन चुका है इसमें कैरियर की अपार संभावनाएं हैं,इज्जत है शोहरत है पैसा है सम्मान है।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए सिरमौर के राष्ट्रपति अवॉर्डी विद्यानंद सरैक, बॉलीवुड में सिरमौर की पहचान पाश्र्व गायक मोहित चैहान, कलर टीवी पर तहलका मचाने वाले दादा फाल्के पुरस्कार से सम्मानित (पुलिस) हरमोनी ऑफ द पॉइंन बैंड के अतिरिक्त रियलिटी शो आदि में मुंबई तक धूम मचाने वाले हिमाचली कलाकारों के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किये।

विद्यालय के म्यूजिक टीचर डॉ. इंद्रजीत सिंह ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ कला व खेल गतिविधियां अति आवश्यक है जिससे बच्चे स्वस्थ रहने के साथ परिश्रमी, दृढ़ एवं आत्म विश्वासी बनकर आगे बढ़ने का हौंसला कायम रखते है। शुभारंभ कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य निधि कुमारी सहित लगभग 635 छात्र और अध्यापक उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]