जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत
HNN/ ऊना
स्वाणा पंचायत के वार्ड चार के मदियाड़ा गांव में जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 39 वर्षीय अजय कुमार पुत्र पुरुषोत्तम निवासी स्वाणा ने अचानक ही जहर खा लिया। जिसके बाद व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने लगी। व्यक्ति की बिगड़ती तबीयत को देख परिजनों द्वारा उसे सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी लाया गया।
यहां व्यक्ति ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वही पुलिस आत्महत्या किये जाने के मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।