HNN / ऊना
जिला ऊना के तहत आने वाले सतलेटा में एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान नरेश कुमारी पत्नी सतपाल सिंह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति सहित चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नरेश कुमारी ने देर सांय जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन नरेश को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। नरेश कुमारी के भाई जसवीर सिंह निवासी भदौड़ी ने बताया कि मेरी बहन की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में बहन के साथ मारपीट होती थी, उससे गाली गलौच करते थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके चलते बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उधर, एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





