Loading...

जिला के विकास को लेकर उपायुक्त ने तैयार किया विजन डॉक्यूमेंट-2047

PRIYANKA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / चंबा

विभिन्न विभागीय सेवाओं के सफल निर्वहन में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों द्वारा सकारात्मकता रखी जानी चाहिए। यह बात उपायुक्त सुशासन सप्ताह के अंतर्गत बचत भवन में आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

कार्यालय स्तर पर विभिन्न व्यवस्थाओं को सुधारें जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए डीसी राणा ने सभी संबंधित कर्मचारियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर लगातार संवाद स्थापित करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि गुड गवर्नेंस में अधिकारी-कर्मचारी की सकारात्मक सोच महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने जनसाधारण से संबंधित विभिन्न विभागीय कार्यों के निष्पादन में ऑनलाइन माध्यम का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाने का निर्देश देते हुए ई-डिस्टिक वेब पोर्टल के माध्यम से विभागीय योजनाओं, विभिन्न सेवाओं और जनसाधारण द्वारा प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को भी कहा।

कार्यशाला में ज़िला के विकास को लेकर उपायुक्त डीसी राणा द्वारा तैयार किया गया विजन डॉक्यूमेंट- 2047 को अधिकारियों के साथ चर्चा के लिए रखा गया। विजन डॉक्यूमेंट में विभिन्न 12 महत्वपूर्ण क्षेत्रों के तहत 35 से भी अधिक गतिविधियों को शामिल किया गया है।