लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ज़िला विकलांगता पुनर्वास केंद्र शुरू करने के लिए जल्द उठाए जाएं आवश्यक कदम

SAPNA THAKUR | 5 दिसंबर 2022 at 3:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में ज़िला विकलांगता पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) की स्थापना को लेकर उनके कार्यालय कक्ष में आज ज़िला पुनर्वास प्रबंधन समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकलांगता पुनर्वास केंद्र की स्थापना को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि चूंकि पुनर्वास केंद्र के माध्यम से अक्षम व्यक्तियों को चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता, यूडीआईडी ​​कार्ड, फिजियो और स्पीच थैरेपी और प्रोस्थेटिक सहायता, परामर्श, चिकित्सा सहायता और अन्य सेवाएं प्राप्त होंगी। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारी विकलांगता पुनर्वास केंद्र शुरू करने को लेकर आवश्यक कदम उठाएं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने पुनर्वास केंद्र के भवन को चिन्हित करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण और जिला कल्याण अधिकारी की संयुक्त कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि कमेटी एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था करना सुनिश्चित बनाए।

बैठक के दौरान डीडीआरसी के सुचारू कामकाज के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को नामित किया गया। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को विकलांगता पुनर्वास केंद्र के सुचारू कार्यान्वयन के लिए गैर सरकारी संस्थाओं (एनजीओ ) से प्रस्ताव आमंत्रित करने को भी कहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]