लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा ने किया लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन- प्रतिभा सिंह

SAPNA THAKUR | 13 जून 2022 at 4:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा की तानाशाही नीतियों व जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि आज जिस प्रकार देश मे लोकतंत्र की हत्या की जा रही है उसके बाद अब देश चुप बैठने वाला नही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ देशभर में एक बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी और इन नीतियों के खिलाफ लोगों को जागृत करेगी।

आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को ईडी के सम्मन का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं के साथ खड़ी है और उनके खिलाफ भाजपा के किसी भी राजनैतिक षडयंत्र को कभी सफल नही होने देगी। प्रतिभा सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उनका कोई भी राजनीतिक षडयंत्र कभी सफल नही होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा ने लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन करते हुए सत्ता का दुरपयोग किया है जिसे लोग कभी माफ नही करेंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि ईडी ने जिस मामलें में सोनिया गांधी व राहुल गांधी को सम्मन किया है उससे दोनों नेता पाक-साफ साबित होंगे। देश मे कानून का राज चलता है और कांग्रेस को कानून पर पूरा भरोसा है। प्रतिभा सिंह ने देश मे धुव्रीकरण की राजनीति पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश की एकता और अंखडता एक बार फिर खतरे में पड़ती नज़र आ रही है।

उन्होंने कहा कि देश एक तरह जहां बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है वही दूसरी तरफ लोगों का ध्यान बांटने के लिये उलजुलूल बाते कर भाजपा अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]