HNN/नाहन
जिला सिरमौर के शिक्षा खंड संगड़ाह की राजकीय प्राथमिक पाठशाला जामना में तैनात शिक्षिका के अन्य स्कूल में प्रतिनियुक्त आदेश रद्द कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधमंडल शुक्रवार को नाहन पहुंचा. इस दौरान ग्रामीण शिक्षा उपनिदेशक से मिले। जहां उन्होंने इस प्रतिनियुक्ति के होने से बच्चों की शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव पर चिंता जताई।
ग्रामीण बलीराम, सुरेश कुमार, हीरा सिंह, संजय, कृपाराम, विनोद कुमार, बलवीर सिंह, दीपराम और दौलतराम आदि ने बताया कि जामना स्कूल में तैनात जेबीटी कुमारी प्रियंका की प्रतिनियुक्ति राजकीय प्राथमिक पाठशाला बढ़ोल की गई है. ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के इस आदेश पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यहां प्राथमिक कक्षाओं के साथ साथ पूर्व प्राथमिक कक्षाएं भी चल रही हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इससे स्कूल में अध्ययनरत 27 नौनिहालों की शिक्षा पर बुरा असर पड़ेगा. ग्रामीणों ने मांग की कि इस शिक्षिका के स्थान पर किसी अन्य स्कूल से शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाए, ताकि जामना स्कूल में बच्चों की शिक्षा सुचारू तौर पर जारी रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





