जिजर में मां-बेटा ने एक युवक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
HNN/ऊना
जिला ऊना में उपमंडल अंब के जिजर गांव में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मनीष और उसकी माता सरोज ले रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलदीप कुमार निवासी गांव जिजर तहसील अंब, जिला ऊना ने रविवार रात करीब आठ बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति मनीष कुमार ने उसका रास्ता रोका और उसे जान से मारने की धमकी दी।
इतना ही नहीं जब वह अपने घर पहुंचा, तो मनीष और उसकी माता सरोज लाठी लेकर उसके घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद कुलदीप कुमार ने पुलिस ने दोनों मां-बेटा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।