Loading...

जिम से वापस आ रहे 2 युवकों के साथ व्यक्ति ने की मारपीट, मामला दर्ज

PARUL • 27 May 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के तहत झंडू में जिम से वापस आ रहे 2 युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में अक्षय कुमार ने बताया कि गत शुक्रवार शाम को वह अपने दोस्त कनिष के साथ झंडू में जिम करके वापस आ रहा था। जब वह मुकड़ाना पहुंचे तो एक व्यक्ति ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की तथा डंडे से मारपीट भी की। जब उसके दोस्त ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की।

अक्षय ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी का पिता भी मौके पर आया और उसने भी उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।