लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला ऊना पुलिस ने यातायात उल्लंघन मारपीट और शराब तस्करी यातायात उल्लंघन करने पर की कड़ी कार्यवाही

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 6 सितंबर 2025 at 9:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना पुलिस ने उपमंडल थाना बंगाणा का मामला
दिनांक 05 सितम्बर को जोल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने यातायात जांच के दौरान राधा स्वामी सत्संग घर बौल के समीप ट्रक नंबर HP69A-4822 से अवैध शराब बरामद की। तलाशी में 12 बोतल देसी शराब (वीआरवी संतरा), 3 बोतल अंग्रेजी शराब ( मैकडाबल न०1), 1 बोतल वन मौर प्योर कराफट बोदका तथा 1 बोतल मैजिक मूमैंट पाई गई। इस मामले में सुरेन्द्र कुमार निवासी पथलियार (हमीरपुर) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना गगरेट मामला
इसी दिन थाना गगरेट में जसवीर सिंह निवासी जाडला कोईडी की शिकायत पर शाम लाल, दीपक, विनय कुमार व चन्द्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि 2 सितम्बर की रात को इन आरोपियों ने उसके भाई बलविन्द्र सिंह के साथ घर के बाहर मारपीट की तथा बीच-बचाव करने पर शिकायतकर्ता के साथ भी हाथापाई की। मेडिकल रिपोर्ट में शिकायतकर्ता को गंभीर चोट लगना पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई
जिला पुलिस ऊना ने 5 सितम्बर को यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 547 वाहनों के चालान किए। इनमें से 72 चालान मौके पर निपटाए गए तथा कुल ₹60,700 जुर्माना वसूल किया गया।

सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान पर जुर्माना
इसी दिन पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पकड़े गए 5 व्यक्तियों के चालान किए और उनसे कुल ₹500 जुर्माना वसूला।

पुलिस अधीक्षक ऊना ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]