जिला ऊना में किसानों से गेहूं खरीद 8 अप्रैल से 15 जून तक निर्धारित मंडियों में की जाएगी। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है और MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
ऊना
नोडल एजेंसी की नियुक्ति
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ऊना, 21 फरवरी। जिला ऊना में किसानों से गेहूं की खरीद के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (डीएफएससी) ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि किसानों से गेहूं की खरीद 8 अप्रैल से 15 जून, तक अनाज मंडी रामपुर तथा अनाज मंडी टकारला में की जाएगी।
न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित और सुनिश्चित मूल्य प्राप्त होगा। जिले के किसान अपनी फसल की बिक्री हेतु 01 मार्च के बाद https://hpapp.nic.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
टोकन प्रणाली से होगी बिक्री
डीएफएससी ने बताया कि टोकन सेवा आरंभ होने के उपरांत किसान निर्धारित तिथि के अनुसार अपने-अपने टोकन बुक कर मंडी में अपनी उपज बेच सकेंगे। इस व्यवस्था से किसानों को घर-द्वार के समीप फसल विक्रय की सुविधा प्राप्त होगी।
भुगतान सीधे बैंक खातों में
उन्होंने बताया कि खरीदी गई गेहूं की राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे ऑनलाइन माध्यम से जमा की जाएगी, जिससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और सुगम बनी रहेगी।
संपर्क के लिए दूरभाष नंबर
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के कार्यालय के दूरभाष संख्या 01975-226016 अथवा क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित, हमीरपुर के दूरभाष संख्या 01972-223922 पर संपर्क कर सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group