जिला में कानूनगो के रिक्त पद के लिए इस दिन तक एसडीएम कार्यालय में करें आवेदन…..
HNN/ कांगड़ा
उपमंडल अधिकारी (ना.) पालनपुर नेत्रा मेती ने बताया कि उपायुक्त, कांगड़ा की स्थापना के तहत सेवानिवृत्त कानूनगो में से पारिश्रमिक के आधार पर कानूनगो के एक रिक्त पद को फिर से भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र में सभी प्रासगिक/समर्थक दस्तावेजों/प्रमाणपत्रों के साथ 15 फरवरी तक एसडीएम कार्यालय में आवेदन कर सकते है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त या अपूर्ण पाए गए आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएंगे।
आवेदक ने हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग के किसी भी विंग में न्यूनतम 5 वर्ष की सेवाएं प्रदान की हो और उनके खिलाफ कोई विभागीय अनुशासनात्मक/आपराधिक कार्यवाही लबित न हो।
नियोजित होने वाले सेवानिवृत्त आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सेवानिवृत्त कानूनगो के लिए 30,000 प्रति माह मानदेय निर्धारित किया गया है।