Loading...

जिला कुल्लू में इस दिन तक बंद रहेंगे सरकारी और निजी स्कूल……

Ankita • 30 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में हो रही भारी बारिश के चलते एक फैसला लिया गया है। बता दें जिला में सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को 5 अगस्त तक बंद रहेंगे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग द्वारा यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कुल्लू में भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन सिलसिला भी जारी है। भूस्खलन होने से जिला में कई सड़के अवरुद्ध पड़ी हुई है।

हालाँकि प्रशासन द्वारा मार्ग बहाली का कार्य किया जा रहा है परन्तु बार-बार भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो रहे है। इसके अलावा कई नालों व खड्डों पर पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे कि स्कूलों में आने के लिए बच्चों को काफी परेशानियां हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार मौसम के खराब रहने व बारिश से हो रहे नुकसान के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।