Loading...

जिला के इन उपमंडलो के स्थानीय अवकाश घोषित, 13 जनवरी को…

PRIYANKA THAKUR • 11 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / सोलन

वर्ष-2023 के लिए सोलन जिले के अर्की, कसौली, कंडाघाट और नालागढ़ उपमंडल के स्थानीय अवकाश के संबंध में उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने आदेश जारी किये हैं। नालागढ़ उपमंडल में मेला पीर स्थान के अवसर पर 13 जनवरी को, मेला शीतला माता के अवसर पर 30 मई को स्थानीय अवकाश रहेगा।

अर्की उपमंडल में बनिया देवी मेले के अवसर पर 15 मई को और सायर मेले के उपलक्ष्य पर 18 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। कसौली उपमंडल में माता मनसा देवी मेला धर्मपुर के अवसर पर 31 मार्च और माता चंडी मेले के अवसर पर 30 मई को स्थानीय अवकाश रहेगा।

आदेशों के अनुसार कंडाघाट उपमंडल में मेला सिद्ध बाबा, चायल के अवसर पर 13 जून को और मेला गुगामाड़ी, कंडाघाट के अवसर पर 08 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।