जिला के इन क्षेत्रों में कल सुबह 10 बजे से बिजली रहेगी बंद….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/ बिलासपुर
विद्युत अनुभाग चंगर के अंतर्गत 17 जुलाई को विद्युत लाईनों के साथ लगते पेड़ों की कांट-छांट व अवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाना है जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत मंडल -2 ई. रविद्र कुमार ने दी है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कल बंदला, पटटा चनालग व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत् की आपूर्ती प्रातः 10ः00 बजे से सांय 04ः00 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम की परिस्थितियों के अनुसार कार्य में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होेंने आमजता से सहयोग की अपील की है।