Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद….

Ankita • 19 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

बिजली की नई लाइन बिछाने के लिए डियारा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में 20 जूलाई 2024 को बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल न.-।। रविन्द्र चौधरी द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि कल हनुमान मन्दिर, बाल्मीकी मोहल्ला श्री राम शरण, आनन्द पैलेस तथा उसके साथ लगते स्थानों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। सहायक अभियंता ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग का अनुरोध किया है।