Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत् आपूर्ति रहेगी बाधित, लोगों से सहयोग की अपील…

Ankita • 14 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में 15 मार्च, 2023 को 11 के.वी. धर्मशाला फीडर में विद्युत लाइनों की सामान्य मरम्मत के कारण इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों चीलगाडी, हाउसिंग बोर्ड, एजुकेशन बोर्ड, एआईआर, चेलिया, गवर्नमेंट कॉलेज, बीएड कॉलेज, सकोह, स्टेडियम, सरस्वती नगर, टेलीफोन एक्सचेंज नरघोटा, टी एस्टेट, पेट्रोल पंप, हाउसिंग कॉलोनी, सर्किट हाउस, ऑफिसर कॉलोनी चील गाड़ी, संजय मार्ग इत्यादि तथा साथ लगते क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकरी सहायक अभियंता रमन भरमौरिया विद्युत उपमंडल -1 धर्मशाला ने दी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।