Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

Ankita • 12 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

विद्युत लाइनों की सामान्य रख-रखाव के चलते 13 दिसंबर को 11 केवी बगली फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों नन्देहड़, पुराना मटौर, घुंडी, बगली, अनसोली, पटोला, घना, गंग भैरों, गगली, चैतड़ू, बनवाला, मनेड़, मस्तपुर, कंदरेहड़, चकवां ढगवार, सराह, लोअर सकोह, पुलिस लाइन सकोह तथा साथ लगते क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के सहायक अभियंता रमेश चंद द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि 11 केवी दाड़ी फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों शीला चौक, भटेहड़, पास्सू, शीला, कनेड़, हरनेड़ तथा साथ लगते क्षेत्रों में भी प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। सहायक अभियंता रमेश चंद ने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।