जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत् आपूर्ति रहेगी बाधित….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर के कुछ क्षेत्रों में बिजली कार्यों के रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते कल 13 फरवरी यानि मंगलवार को विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी जयसिंहपुर विद्युत वोर्ड के सहायक अभियंता सुरिंद्र कुमार द्वारा दी गई है।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि टिक्करी, कर्णघट, हरोट, कंमाद, एसडीएम आफिस जयसिंहपुर, कोसरी व इसके आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी।
जयसिंहपुर विद्युत वोर्ड के सहायक अभियंता सुरिंद्र कुमार ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।