जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….
HNN/हमीरपुर
इलेक्ट्रिकल सिस्टम डिविजन एचपीएसईबीएल हमीरपुर द्वारा बुधवार 14 फरवरी यानि कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जाहू में 220/132/33/11 केवी सब से निकलने वाले 132 केवी कांगू-हमीरपुर सीकेटी-1 पर शटडाउन लगाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए एसडीओ ई राजेश कुमार धीमान ने बताया कि मौजूदा 132 केवी के साथ नवनिर्मित 132 केवीके इंटरकनेक्शन के लिए ईएस डिविजन एचपीएसईबीएल, हमीरपुर के तहत स्टेशन मट्टनसिद्ध और गैट्री से डेड एंड 132 केवी जाहू से बिझड़ के बीच सैगिंग, जिसके कारण 33/11 केवी एसएसटीएन कंदरौर की बिजली आपूर्ति, 33/11 केवी एसएसटीएन रामबाग, 33/11 केवी सब स्टेशन नसवाल 33/11 केवी एसएसटीएन भराड़ी, 33/11 केवी एसएसटीएन झंडूता और 33/11 केवी एसएसटीएन झबोला प्रभावित रहेगे।
इसके चलते इस मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों जैसे रामबाग, कंदरौर, तल्याणा, हरलोग, चांदपुर, भगेर, झंडूता, नखलेहड़ा, गेहरवी, अमरपुर, बल्हसीना, कलोल, झबोला, घरानए जेजवी, तलाई, घुमारवी में आपूर्ति बाधित रहेगी। कोठी, कुठेरा, मोरसिंधी, दधोल, डंगार, बरठी, पतेहड़ा हटवाड़, मरहाना के साथ लगते अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।