जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति……
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में विद्युत उपमंडल धामी के तहत 33/11 केवी उपकेंद्र घंडल में मरम्मत कार्य के चलते कल यानि 22 फरवरी को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता चंद्रकात द्वारा यह जानकारी दी गई है।
जानकारी देते हुए सहायक अभियंता चंद्रकात ने बताया कि हिमाचल न्यायिक अकादमी, पंचायत घंडल, शकराह और चलोग के आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहायक अभियंता चंद्रकात ने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।