Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…..

PARUL • 23 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में कल यानि 24 फरवरी को 11 केवी फीडर हाथीथान के जरूरी रखरखाव के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल भुंतर द्वारा यह जानकारी दी गई यही।

उन्होंने बताया कि भुंतर बाजार, सैनिक चैक, शिव मंदिर, मेला ग्राउंड, बस स्टैंड, फूट मार्केट, गड़सा रोड भुंतर, तहसील ऑफिस भुंतर 24 फरवरी आसपास के इलाको में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल भुंतर ने कहा है कि उपरोक्त तिथि में मौसम खराब या बारिश रहती है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।