जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के आनी में कल यानी 17 मार्च को 66 केवी उपकेंद्र नगान के रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते आनी के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एक्सईन विजय ठाकुर द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि विद्युत उपमंडल आनी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र आनी, च्वाई, गाडा, डीम, काथला, जाबन, फ्रानाली, नगान, हरिपुर, लढागी, बुधैर, लफाली, शमशर, खुन, खनाग, खनी, बटाला, शवाड, बिनन, कुंगश, कराणा, कोठी, करशाला, लागौटी, बिश्लाधार, लूहरी और दलाश सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
एक्सईन विजय ठाकुर ने सभी से सहयोग की अपील की है।