Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में 10 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित……

Ankita • 8 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में 10 जुलाई को स्कूल बाजार स्थित 3 फेज एलटी लाइन के रेस्टोरेशन/मुरम्मत कार्य के कारण 630 केवीए इंदिरा मार्केट-1 तथा 250 केवीए डाइट के तहत आने वाले क्षेत्र स्कूल बाजार, टारना रोड़, डाइट तथा आसपास लगते उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।

यह जानकारी सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल नरेश ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जायेगा। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।