Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में 10 दिसंबर से इस दिन तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित……

PARUL • 7 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/किन्नौर

वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विद्युत मंडल रिकांगपिओ ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन निगम लिमिटेड भावानगर की 220 के.वी वांगतू-काशंग सर्किट 1 और 2 में विशेष मरम्मत कार्य के चलते 10 दिसंबर तक प्रातः 9:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कल्पा खंड तक की विद्युत आपूर्ति 66/22 के.वी उपकेंद्र नाथपा द्वारा उपलब्ध की जाएगी। यदि वोल्टेज का स्तर ठीक रहा तो पूह तथा स्पीति खंड में भी 220/66/22 के.वी उपकेंद्र भोक्टू द्वारा विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक 220 केवी वांगतू-काशंग सर्किट 1 और 2 में विशेष मरम्मत कार्य के चलते 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

परन्तु 66/22 के.वी उपकेंद्र नाथपा तथा 220/66/22 के.वी उपकेंद्र भोक्टू के माध्यम से यदि वोल्टेज का स्तर ठीक रहता है तो विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।