Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में 2 व 5 अगस्त को बिजली रहेगी बंद….

Ankita • 31 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

11 केवी फीडर दियार व कलैहली की मरम्मत और रखरखाव कार्य के लिए कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि 2 अगस्त व 5 अगस्त को लोअर बजौरा, लोअर कलैहली, लोअर शाढ़ाबाई, कहुधार, त्रेहण, दियार, कमांद, बगीचा, भाटग्रां, रूआडु, जरड़ सहित आसपास के इलाकों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि मरम्मत और रखरखाव कार्य पूर्ण रूप से मौसम पर निर्भर रहेगा। सहायक अभियंता ने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।