Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में 23 से 26 जुलाई तक बिजली रहेगी बंद….

Ankita 22 Jul 2024 Edited 15 Mar 1 min read

HNN/ बिलासपुर

23 से 26 जूलाई 2024 तक बिजली की नई लाइन बिछाने व सर्विस लाईनो की आवश्यक मरम्मत हेतु डियारा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नंबर-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि कल से हनुमान मन्दिर, बाल्मीकी मोहल्ला, जंज घर, आनन्द पैलेस, नाले का नौण तथा उसके साथ लगते स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा।