Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में 26 फरवरी को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…..

Ankita • 24 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 26 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया के द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को लाइनों की आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाना है, जिसके चलते विद्युत अनुभाग लंबलू, बरोहा, तरोपका, लगवाण, गसोता, बोहनी, छियोड़ी, कोहीं, बालू, भरठयाण, हबाणी, बफड़ी, हरनेड, झमरेड़ा, थाना, पनाहर, पट्टा, चमनेड और आस-पास के गांवों में बिजली पूर्णतः बंद रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।