Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में 27 और 28 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

Ankita • 26 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

132 केवी / डीसी बररौनी छरौर ट्रांसमिशन लाइन में स्ट्रिगिंग कार्य को कार्यान्विन करने के लिए और 11 केवी शाट फीडर के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में 2 दिन बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि गांव हाथीथान, जिया, पारला भुंतर, शाट, छन्नीकोड, बड़ा भूईन, छरोड़ नाला, नरोगी, जच्छनी, भैण, बिजली महादेव, जलुग्रां, बड़ा भूईन व आसपास के इलाकों में 27 और 28 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि उपरोक्त तिथि में मौसम खराब या बारिश रहती है तो यह कार्य अगले कार्य दिवस में किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।