Loading...

जिला के शैक्षणिक संस्थानों में इस दिन आयोजित होगी माॅक ड्रिल…..

PARUL 26 Mar 2024 Edited 26 Mar 1 min read

HNN/काँगड़ा

जिला काँगड़ा में आपदा प्रबंधन को लेकर सभी शैक्षणिक संस्थानों में 4 अप्रैल को माॅक ड्रिल आयोजित की जाएगी। डीसी हेमराज बेरवा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी उपमंडलाधिकारियों, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा को माॅक ड्रिल के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

डीसी ने बताया कि जिला में 4 अप्रैल 1905 को भूकंप के कारण 20 हजार लोगों ने जान गंवाई थी, जबकि एक लाख से भी ज्यादा भवन क्षतिग्रस्त हुए थे। इस तरह की आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि आपदा की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके।

जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर आपदा प्लान तैयार किए गए हैं, इसके साथ ही स्कूलों, अस्पतालों में भी आपदा प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर नुकसान को कम किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इसी आपदा प्रबंधन प्लान को परखने के लिए नियमित तौर पर माॅक ड्रिल का आयोजन किया जाता है ताकि आपदा के दौरान आपदा प्रबंधन प्लान के हिसाब से कार्य किया जा सके और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी तरीके से आपदा की स्थिति से निपटना है उसका भी अभ्यास हो सके।