जिला के सभी निजी स्कूल नवीनीकरण और मान्यता हेतु इस दिन तक करें आवेदन….
HNN/धर्मशाला
जिला कांगड़ा में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय ने जिले के सभी निजी स्कूलों के प्रबंधकों और मुखियाओं को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए मान्यता के नवीनीकरण और 2024-2029 सत्र के लिए मान्यता हेतु 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंदर कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि मान्यता के नवीनीकरण के लिए संबंधित विद्यालय को वेबसाइट पर लाॅग-इन करना होगा। प्री प्राइमरी से पांचवीं तक कक्षा वाले विद्यालय संबंधित प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी को अपने आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन प्रेषित करना होगा, जबकि प्राइमरी से आठवीं और छठी से आठवीं तक की कक्षाओं वाले विद्यालय उपनिदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय को आवेदन निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन प्रेषित करने होंगे।
उन्होंने बताया कि सही आवेदनों को ऑनलाइन ही मान्यता पत्र और मान्यता नवीनीकरण पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सत्र 2024-25 में केवल वही विद्यालय विद्यार्थियों को दाखिला दे पाएंगे, जिनके पास विभाग की ओर से मान्यता संबंधी प्रमाण पत्र होंगे। मान्यता पत्र और मान्यता नवीनीकरण पत्र के बिना संचालित होने वाले विद्यालयों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।