जिला के 7019 मतदाताओं ने घर से मतदान का चुना विकल्प, अब तक इतनों ने डाला वोट…
HNN / कांगड़ा
जिला कांगड़ा के विधानसभा चुनाव के लिए घर से मत पत्र व पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पहली नवंबर से आरंभ हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहली नवंबर को जिले में विशेष मोबाइल दस्तों ने 366 मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराई।
उन्होंने बताया कि जिले के कुल 7 हजार 19 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है। इनमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 5 हजार 606 मतदाता और 1413 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। इन सभी के मतदान के लिए निर्वाचन विभाग के 122 विशेष मोबाइल दस्ते बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये दस्ते 11 नवंबर तक जिले में इन मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान प्रक्रिया पूर्ण करवाएंगे।