Loading...

जिला खाद्य सुरक्षा समिति बैठक / उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने दिए निर्देश, फूड सैंपलिंग और जांच होगी तेज़

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Aug 2025 • 1 Min Read

सिरमौर में जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सभी क्षेत्रों में फूड सैंपलिंग बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।

नाहन

खाद्य कारोबारियों का लाइसेंस और सैंपलिंग अनिवार्य
बैठक में उपायुक्त ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को दुकानदारों, होटलों, मिड-डे-मिल, डिपो, आंगनबाड़ी केंद्रों, कैंटीन और शराब की दुकानों का लाइसेंस या पंजीकरण करने के आदेश दिए। बाहरी राज्यों से आने वाले दूध, ब्रेड और मिठाईयों के कानूनी सैंपल मासिक रूप से लेने को कहा गया।

मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से जांच
जिले में मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से 2500 सैंपल की जांच की गई है। अब फूड सेफ्टी अधिकारी हर क्षेत्र में जाकर नियमित सैंपलिंग करेंगे। वित्त वर्ष 2024-25 में 32 खाद्य कारोबारियों पर मिलावटी सामान बेचने के लिए 5.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बैठक में शामिल अधिकारी और सदस्य
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमिताभ जैन, उप अधीक्षक पुलिस रमा कान्त ठाकुर, उपनिदेशक कृषि राजकुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा हिमेन्द्र चंद बाली, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर सहित अन्य अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related Topics: