जिला परिषद ऊना के वार्ड-5 धुंदला और वार्ड-8 चताड़ा के परिसीमन में हुआ आंशिक संशोधन
जिला परिषद ऊना के दो वार्डों में परिसीमन से जुड़ा आंशिक संशोधन किया गया है। बुधवार को जारी शुद्धिपत्र में वार्ड-5 धुंदला और वार्ड-8 चताड़ा के परिसीमन में बदलाव को अंतिम रूप दिया गया। नगर पंचायत बंगाणा और नगर निगम ऊना से जुड़े क्षेत्रों के समायोजन के चलते यह संशोधन आवश्यक हुआ।
वार्ड-5 धुंदला में शामिल होंगी 16 पंचायतें
नगर पंचायत बंगाणा घोषित होने के बाद हटाए गए ग्राम पंचायत हटली केसरू के गांव रिट सतरूखा को अब पुनः जिला परिषद परिसीमन में शामिल कर लिया गया है। संशोधन के बाद वार्ड-5 धुंदला में धुंदला, अरलू खास, करमाली, पिपलू, सुकड़ियाल, चमियाड़ी, सिहाणा, हटली केसरू, जसाणा, डोहगी, मलांगड़, धतोल, लठियाणी, तनोह, ढियूंगली और बुधान पंचायतें शामिल होंगी। इनकी आबादी 25,007 है।
वार्ड-8 चताड़ा का परिसीमन संशोधित
ग्राम पंचायत टब्बा का कुछ हिस्सा नगर निगम ऊना में शामिल होने और चताड़ा पंचायत की अधिक जनसंख्या को देखते हुए वार्ड-8 का परिसीमन बदला गया है। अब इस वार्ड में टब्बा, चताड़ा, बसोली, मदनपुर, लमलैहड़ी, डंगोली, समूरकलां, बरनोह, जनकौर, अबादा बराना और सुनेहरा पंचायतें शामिल होंगी। इनकी कुल आबादी 18,514 है।
जिला परिषद ऊना का स्वरूप
संशोधन के बाद भी जिला परिषद ऊना में कुल 17 निर्वाचन क्षेत्र रहेंगे, जिनमें पंचायत समिति अंब, बंगाणा और गगरेट में तीन-तीन तथा हरोली और ऊना में चार-चार वार्ड बने रहेंगे।