जिला परिषद ऊना के 17 वार्डों के परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित , दावे-आक्षेप मांगे
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
लोगों से दावे-आपत्तियां मांगी गईं, 7 दिन में दे सकते हैं प्रतिक्रिया
हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 एवं संशोधित निर्वाचन नियम, 2025 के तहत जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप जारी कर दिया गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इस संबंध में 14 मई को अधिसूचना जारी की गई है।
परिसीमन के तहत 17 निर्वाचन क्षेत्र
प्रकाशित प्रारूप के अनुसार, जिला परिषद ऊना में कुल 17 निर्वाचन क्षेत्र बनाए गए हैं। इनमें अम्ब, बंगाणा और गगरेट में तीन-तीन और हरोली व ऊना में चार-चार वार्ड शामिल हैं।
परिसीमन पर दावे और आपत्तियां
यदि किसी व्यक्ति को इस परिसीमन प्रारूप पर आपत्ति या सुझाव देना हो, तो वह अधिसूचना जारी होने के 7 दिन के भीतर उपायुक्त कार्यालय ऊना में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकता है।
निर्वाचन क्षेत्रों की जनसंख्या विवरण:
1. मुबारिकपुर: बधमाणा, भगड़ा, भटेड़, छपरोह, धर्मशाला महंता, डूहल भगवालां, लोहारा अप्पर, सारड़ा आदि। कुल जनसंख्या: 28,668।
2. कुठेड़ा खैरला: अम्ब टिल्ला, चौआर, जबेहड़, मैड़ी खास, पोलियां पुरोहितां, रिपोह मिसरां आदि। कुल जनसंख्या: 29,367।
3. ठठल: बेहड़ जस्वां, भैरा, चुरूडू, हम्बोली, ठठल, टकारला, धन्दड़ी आदि। कुल जनसंख्या: 30,137।
4. सोहारी: टकोली, चौली, सोहारी, बैरियां, चौकी खास, पल्लियां, बडूही आदि। कुल जनसंख्या: 19,738।
5. धुंदला: धुंदला, अरलू खास, करमाली, पिपलू, चमियाड़ी, सिंहाणा, हटली केसरू आदि। कुल जनसंख्या: 24,794।
6. मोमन्यार: मोमन्यार, थानाकलां, बल्ह, छपरोह कलां, बुडवार, मंदली, रायपुर आदि। कुल जनसंख्या: 25,706।
7. बसाल अप्पर: बदोली, बसाल अप्पर, बटूही, नारी, पनोह, टक्का, त्यूड़ी आदि। कुल जनसंख्या: 25,949।
8. टब्बा: टब्बा, बसोली, डंगोली, लमलेहड़ी, मदनुपर, सुनेहरां, अवादा वराना आदि। कुल जनसंख्या: 19,246।
9. बहडाला: बडैहर, भडोलियां कलां, देहलां लोअर, देहलां अप्पर, फतेहपुर, झुडोवाल आदि। कुल जनसंख्या: 25,142।
10. रायपुर सहोड़ा: अजौली, भटोली, बीनेवाल, चडतगढ़, खानपुर, मलूकपुर, सनोली आदि। कुल जनसंख्या: 23,444।
11. ललड़ी: नंगल खुर्द, बाथड़ी, बाथू, बटकलां, बीटन, सिंगा, ललड़ी आदि। कुल जनसंख्या: 21,043।
12. पालकवाह: भडियारां, चंदपुर, दुलैहड़, गोंदपुर बुल्ला, गोंदपुर जयचंद, हलेडा विलना आदि। कुल जनसंख्या: 26,412।
13. हरोली: घालूवाल, बढेड़ा, धर्मपुर, हरोली, कांगड़, सैंसोवाल, सलोह आदि। कुल जनसंख्या: 26,442।
14. पंडोगा: भदसाली, खड्ड, भैणी खड्ड, पंडोगा, पंजावर लोअर, पंजावर आदि। कुल जनसंख्या: 26,800।
15. अम्बोटा: बढे़ड़ा राजपूतां, बडोह, गगरेट अप्पर, गुगलैहड़, कलोह, लोहारली, मवां सिंधियां आदि। कुल जनसंख्या: 28,528।
16. चलेट: संघनेई, बेवहड़, चलेट, दियोली, गणुमंदवाड़ा, मरवाड़ी, अम्बोआ आदि। कुल जनसंख्या: 25,083।
17. भंजाल लोअर: भंजाल अप्पर, कुनेरन, रामनगर, अभयपुर, अम्लैहड़, नकडोह, पिरथीपुर आदि। कुल जनसंख्या: 30,013।