Loading...

जिला परिषद के अधीन सेवाएं दे रहे कर्मचारी के साथ वायदा खिलाफी कर रही है प्रदेश सरकार- रावत

PARUL • 7 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/नाहन

नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि जिला परिषद के अधीन कार्यरत कर्मचारी के साथ वायदा खिलाफी कर रही है। प्रदेश सरकार रावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला परिषद के अधीन सभी कर्मचारी से वायदा किया था कि यदि प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो हम आपको सरकार बनते ही जिला परिषद के अधीन न रखकर सरकारी कर्मचारी घोषित कर देंगे।

रावत ने बताया कि सरकार को बनते हुए एक वर्ष का समय होने वाला है लेकिन यह सभी कर्मचारी अभी भी अपनी मांगों को लेकर सरकार से जूझ रहे हैं। रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पूर्व अन्य कर्मचारियों के साथ भी बहुत सारे झूठे वादे किए हैं। जिसको निभाने में कांग्रेस पार्टी की सरकार विफल रही है। रावत ने बताया कि इन कर्मचारियों के हड़ताल जाने की वजह से जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

इसलिए सरकार को जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए इन कर्मचारियों की मांगे शीघ्र अति शीघ्र पूरी करनी चाहिए। अन्यथा जनता को इनके समर्थन में उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा। रावत ने बताया कि वायदे उतने करने चाहिए जितने आप निभा भी सके। आपने झूठ का सहारा लेकर प्रदेश में सरकार बनाई है। कांठ की हडी सिर्फ एक ही बारी पकती है बार-बार नहीं। इसका खामियाजा आपको लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। क्योंकि प्रदेश की जनता का कांग्रेस पार्टी से मोह भंग हो चुका है।