जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन पर आपत्तियां और सुझाव दर्ज करने की अंतिम तिथि 21 मई तक बढ़ी
नाहन
जिला पंचायत अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि 2025 के पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन के लिए जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन संबंधी आक्षेप या सुझाव अब 21 मई तक स्वीकार किए जाएंगे।
निर्वाचन क्षेत्रों की परिसीमन सूची अवलोकन के लिए उपलब्ध
विनय कुमार ने कहा कि जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों की परिसीमन सूची विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अवलोकन के लिए उपलब्ध कराई गई है। उप-मंडलाधिकारी नाहन, पांवटा साहिब, संगड़ाह, शिलाई, कफोटा, पच्छाद, राजगढ़ कार्यालय, सचिव जिला परिषद, जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय नाहन, सभी खंड विकास अधिकारी कार्यालय और ग्राम पंचायतों में यह सूची देखी जा सकती है।
उपायुक्त सिरमौर को सौंपे जा सकेंगे सुझाव
आम जनता अपने सुझाव और आपत्तियां 21 मई, सांय 5 बजे तक उपायुक्त सिरमौर के कार्यालय में लिखित रूप में जमा करवा सकती है। पहले इसकी अंतिम तिथि 14 मई थी, जिसे अब बढ़ाकर 21 मई कर दिया गया है।