जिला पुलिस की खनन माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, 11 वाहन पकड़े
HNN / ऊना
जिला ऊना में एक बार फिर पुलिस की टीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एक पोकलेन मशीन, 8 टिप्पर, दो जेसीबी और कुछ ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पकड़ा है। पुलिस की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, बुधवार रात को एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया था और स्वा नदी में छापेमारी की गई।
इस दौरान उन्होंने देखा कि भारी संख्या में वाहन अवैध खनन में जुटे हुए थे। वाहन चालको ने जैसे ही पुलिस को सामने देखा उनके होश उड़ गए। पुलिस ने जाल बिछाकर किसी भी वाहन चालक को वहां से भागने नहीं दिया। पुलिस को मिली इस बड़ी कार्यवाही के बाद एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने आज सुबह पुलिस टीम के साथ स्वां नदी में पहुंच खनन माफिया द्वारा स्वां नदी में किये गए नुक्सान का जायजा लिया।
वहीं, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने ड्रोन के जरिये खनन माफिया के कारनामों की तस्वीरें भी कैद की। एसपी ऊना ने कहा कि इस मामले में भी पुलिस एसआईटी का गठन कर छानबीन करेगी। इस दौरान एसपी ने खनन माफिया को इस तरह के अवैध धंधों को बंद करने की चेतावनी भी दी है।