जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाया जाएगा कांग्रेसी सेवादल का 99वां स्थापना दिवस
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू महिला कांग्रेस सेवा दल की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रेस को जारी बयान में जिला कुल्लू महिला कांग्रेस सेवा दल की अध्यक्षा कृष्णा ठाकुर ने कहा कि इस दिन कांग्रेस सेवा दल के पुराने सदस्यों का नवीनीकरण किया जाएगा व नए सदस्यों का पंजीकरण किया जाएगा। शपथ समारोह कार्यक्रम का विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कृष्णा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद यह कांग्रेस सेवा दल का पहला कार्यक्रम होने जा रहा है। इसलिए इसको विशेष रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में गत वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा होगी तथा संगठनों पार्टी को मजबूत करने बारे आगामी समय के लिए रणनीति तैयार की जाएगी व प्रदेश में पूर्ण बहुमत कांग्रेस पार्टी को मिलने बारे तथा नई सरकार बनने वाले जश्न मनाया जाएगा।