Loading...

जिला में अग्निवीर भर्ती के लिए इस दिन तक करें आवेदन….

PARUL • 16 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में 13 फरवरी से 22 मार्च तक अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। जिसके तहत युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन और अग्निवीर तकनीकी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए उम्मीदवारों को joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉगिन करके आवेदन करना होगा। भर्ती निर्देशक, सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक है, जिसमें उम्मीदवार को पंजीकरण संबंधी जानकारी मिलेगी।

जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने कहा कि युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।