जिला में अप्रैल माह के अंत तक जमा करवाएं हथियार….
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में आदर्श आचार संहिता के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश कांगड़ा ने जिले में लाइसेंसशुदा हथियारों को संबंधित थानों और बंदूक की दुकानों में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
लेकिन अभी तक केवल 60 फीसदी लाइसेंस धारकों ने अपने हथियार जमा कराएं हैं। 40 फीसदी लोगों ने अभी भी अपने हथियारों को जमा नहीं करवाया है। जिसके चलते उन्हें अप्रैल के अंत तक का समय दिया गया है।
यदि इस अवधि तक भी शेष बचे लाइसेंस धारकों ने अपने-अपने हथियारों को जमा नहीं करवाया तो उनके खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामले दर्ज किए जाएंगे।
